म्यांमार : प्रदर्शनों के दौरान सेना के स्नाइपरों ने छह और को मारी गोली, 560 पहुंचा मौत का आंकड़ा

By: Ankur Mon, 05 Apr 2021 5:27:13

म्यांमार : प्रदर्शनों के दौरान सेना के स्नाइपरों ने छह और को मारी गोली, 560 पहुंचा मौत का आंकड़ा

म्यांमार में फौजी तानाशाही और तख्ता पलट के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा हैं जिसमें सेना के द्वारा कड़ा रवैया अपनाया जा रहा हैं और प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। शनिवार देररात और रविवार को यंगून में 4 और मांडले में 2 लोकतंत्र समर्थकों को सेना के स्नाइपरों ने निशाना बनाया। इसी के साथ ही प्रदर्शन में मौत का आंकड़ा लगभग 560 के पास पहुंच चुका हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में कुछ प्रदर्शनकारी किशोर हैं तो ज्यादातर सड़क किनारे खड़े बच्चों के सीधे सिर में गोलियां मारी गई हैं। अपने ही घर में पिता की गोद में बैठे, आंगन में खेलते या घर में बड़ों को चाय देते छोटे बच्चों तक को गोली मार दी गई। बर्बरता की हदें लांघते हुए सैनिकों ने 40 बच्चों को भी निशाना बनाया है। अब तक सेना 2,688 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यही, नहीं सैन्य तख्तापलट के विरोध के केंद्र बने गांवों पर हवाई हमले तक किए जा रहे हैं।

40 गायकों, सोशल मीडिया हस्तियों के खिलाफ वारंट

सैन्य तानाशाही के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर भी प्रशासन की नजरे पैनी हो गई हैं। प्रशासन ने ऐसी गतिविधियों में शामिल 40 गायकों, मॉडल व सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया। उन्हें तानाशाही का विरोध करने का दोषी बताया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों को तीन वर्ष तक की कैद हो सकती है।

ईस्टर पर अंडे लेकर किया प्रदर्शन

यंगून सहित कई शहरों में रविवार को ईस्टर के मौके पर नागरिकों ने रंगे हुए अंडे लेकर प्रदर्शन किया। इनमें प्रतिरोध के चिह्न बनाए गए थे। मांडले में लोगों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। सेना द्वारा मारे गए लोगों की स्मृति में सार्वजनिक स्थानों पर फूल भी रखे गए।

ये भी पढ़े :

# मिस्र : 21 बंदूकों की सलामी के साथ सड़कों पर निकली ममी की भव्य परेड, राष्ट्रपति रहे मौजूद

# दुबई : पूरी तरह नग्न होकर बालकनी में खड़ी दिखी दर्जनों महिलाएं, पुलिस ने किया सभी को गिरफ्तार

# ब्रिटेन : फुटपाथ पर नवजात को कुचल फरार हुई तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू, हुई मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com